हरिद्वार

लक्सर के रामपुर रायहधारी में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सभी 8 रिटेल भंडारण सीज

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर के रामपुर रायहधारी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन अधिकारी काजिम रजा के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान क्षेत्र में संचालित सभी रिटेल भंडारणों में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों के ई-खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण व परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा साथ ही जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button