देहरादून

बड़ी खबर: उत्तराखंड में हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चली एक्सप्रेस

हरिद्वार एसएसपी बने नवनीत भुल्लर, जितेंद्र मेहरा को सौपी बागेश्वर की कमान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। शासन ने आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल को राजधानी देहरादून की कमान सौंपी गई है। जबकि एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर को अब हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून से अजय सिंह को एक बार फिर एसटीएफ उत्तराखंड का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

बता दें कि, एक दिन पहले 12 फरवरी को देर शाम उत्तराखंड के कई आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए गये हैं। उनके साथ ही सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

Related Articles

Back to top button