हरिद्वार
जीआरपी उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक इधर से उधर स्थानांतरित
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक


(फिरोज अहमद) हरिद्वार। रेलवेज पुलिस जीआरपी उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस बदलाव को विभागीय कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। निरीक्षक राजीव चौहान को प्रभारी निरीक्षक जीआरपी देहरादून से हटाकर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लक्सर नियुक्त किया गया है। वही उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र घिल्डियाल को जीआरपी देहरादून से थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है महिला उपनिरीक्षक प्रीति सैनी को प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की से चौकी जीआरपी ऋषिकेश भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक सुशील तिवारी को थाना जीआरपी हरिद्वार से प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की नियुक्त किया गया है।









