हरिद्वार

चरवाहे को बचाने के प्रयास में बाइक ऑटो से टकराई, दो घायल

एसएसपी नवनीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भिजवाया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और एक चरवाहा घायल हो गए। वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने जा रहे एसएसपी नवनीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू कराया और उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार एक चरवाहा अपनी बकरी के साथ सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल ऑटो की चपेट में आ गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना में चरवाहे को भी चोटें आईं। घटना के समय क्षेत्र से गुजर रहे एसएसपी नवनीत सिंह की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों घायलों को मेला अस्पताल पहुंचाया। चेतक पुलिस की सूचना पर घायल बाइक सवार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों का उपचार मेला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button