भाजपा महिला मोर्चा दे बजट चौपाल लगाकर बजट को बताया आम आदमी के लिए हितकारी कदम
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला रुड़की द्वारा कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा व सहसंयोजक मंडल अध्यक्ष सुनीता सैनी द्वारा बजट चौपाल के रूप में भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत सरकार के केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। पंचायत घर कृष्णानगर शफीपुर में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा के पदाधिकारीयों व नवनियुक्त महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती बिमला नैथानी, सदस्य राज्य महिला आयोग रही व कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकमल शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जिला रूड़की द्वारा की गई। मुख्य वक्ता व कार्यक्रम अध्यक्ष के अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रोमा सैनी, प्रदेश मिडिया सहसंयोजक श्रीमती सावित्री मंगला, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह चौहान, वैजयंती माला व सुभाष नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह आदि ने संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट की उपलब्धिताओं के बारे में जानकारी देते हुए वक्ताओं द्वारा बताया गया कि इस बार का बजट देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने और सन् 2047 तक विकसित भारत बनाने के मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व अपने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके व वन्दे मातरम् से किया गया।अन्त में कार्यक्रम राष्ट्रीय गान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामनगर सोनिया सैनी, गीता कार्की, वीरमती यादव, मंजू रावत, ममतेश चाहल, तृप्ति कंसल, अनुराधा, पुष्पा ऐठानी, संगीता सैनी, सुषमा, गीता तोमर, सावित्री, राधा मित्तल सविता, कविता रावत, कल्पना थपलियाल, कुसुम, नीलम सैनी, पुष्पा शर्मा, बिना कन्याल, संतोषी राणा, इंदु भट्ट,मालती सैनी, गीता सालार, सविता, सविता नेगी आदि महिलाओं ने भाग लिया।









