भाजपा ने होली मिलन कार्यक्रम के बहाने मिशन 2027 का किया आगाज
शुभांरभ बैंक्विट हॉल में भव्य तैयारी बैठक आयोजित करके दिखाई राजनैतिक ताकत

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरीद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने शुभारंभ बैंक्विट हाल में होली मिलन कार्यक्रम की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधानसभा से लगातार पांच बार के विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि दिनांक 1 मार्च को ऋषिकुल मैदान पर प्रातः 11:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और होली मिलन के कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाएं। हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिसके आधार पर बूथ स्तर तक का संगठन ही भाजपा की असली ताकत होता है, दिनांक 1 मार्च रविवार को विशाल जनसैलाब के साथ सभी कार्यकर्ता ऋषिकुल मैदान में पहुंचकर होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ताओं के अपार जोश एवं उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो 1 तारीख को भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार मथुरा वृंदावन से मंगाई गईं बरसाने की होली एवं फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि कल दिनांक 25 तारीख और 26 तारीख में हरिद्वार विधानसभा के सभी बूथों पर तैयारी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। आज के कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती अन्नू कक्कड़, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, तुषांक भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, मुकेश कौशिक, राजकुमार अरोड़ा, रमेश गौड़ ओर तरुण नैयर आदि उपस्थित रहे।









