हरिद्वार

भाजपा नवनिर्वाचित सांसद का होगा भव्य रोड शो

20 जून को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह: मदन कौशिक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की एक बैठक अनुराग पैलेस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र द्वारा की गई, और संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी द्वारा किया गया। संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा को जीत कर हरिद्वार विधान सभा के बूथ के कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो ने ऐतिहासिक कार्य किया है। आगामी 20 जून को देवपुरा स्थित भारत सेवा आश्रम संघ में 5:00 बजे बूथ पदाधिकारीयो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा बूथ अध्यक्षों को और पदाधिकारीयो को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया की शिव मूर्ति चौक हरिद्वार से नवनिर्वाचित सांसद का एक भव्य रोड शो प्रारंभ होगा, जो बसअड्डा रेलवे स्टेशन और देवपुरा चौक होते हुए भारत सेवा आश्रम पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह पदाधिकारी और क्षेत्र की जनता द्वारा सांसद का स्वागत किया जाएगा। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष तरुण नायर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, अनिरुद्ध भाटी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, पार्षद मोनिका सैनी, विदित शर्मा, डॉ विशाल गर्ग, प्रीत कमल, सारस्वत मंडल महामंत्री अनिमेष कुमार, विक्की आडवाणी, देवेश मलाई, सचिन बेनीवाल, आकाश चौहान, विजयपाल, अंजुम सिराज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button