लक्सर

झबरेड़ा में खूनी वारदात, धारदार हथियारों से युवक पर ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब दर्जनों हमलावरों ने एक युवक को घेरकर उस पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले रुड़की सिविल अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दर्जनों अज्ञात हमलावरों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार थे अचानक हुए इस हमले से घबराकर बाइक सवार दो युवक मौके से जान बचाकर भाग निकले, लेकिन राहुल नामक युवक हमलावरों के चंगुल में फंस गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने राहुल पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। भीड़ को आता देख हमलावर घायल युवक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राहुल को रुड़की स्थित सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही सोचा मिलते ही झगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Back to top button