लक्सर कोतवाली में ईद से पहले शांति-सौहार्द पर मंथन, पुलिस जन संवाद हुआ मजबूत
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण वं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लक्सर कोतवाली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक को संबोधित करते हुए एसएसआई नितिन चौहान ने सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचना चाहिए, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। लोगों को चेताया गया कि भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में साइबर फ्रॉड से बचाव, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक ओर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनसहयोग की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। आमजन से अपील की गई कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 या अन्य माध्यमों से पुलिस की सहायता लें। इस दौरान चौकी प्रभारी सुल्तानपुर नरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी भीकमपुर लोकपाल परमार, चौकी प्रभारी रायसी अजय समेत कोतवाली के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठके में जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।









