देहरादून

यमुना कॉलोनी में स्थित बंगला, जहां मंत्री आते तो हैं लेकिन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाते

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। देहरादून की यमुना कॉलोनी में एक बंगला है, जो अब “राजनीतिक भूत बंगला” बन चुका है। कहते हैं जिसने भी इस बंगले में कदम रखा, उसकी कुर्सी गई। इतिहास गवाह है कि यहां रहने वाले कई मंत्रियों का कार्यकाल समय से पहले ही समाप्त हो गया। ताजा उदाहरण प्रेमचंद अग्रवाल का है, जिन्होंने इस बंगले में कदम रखा और कार्यकाल पूरा करने से पहले उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

इससे पहले भी कई बड़े नाम इस बंगले से ‘बाहर’ हो चुके हैं। अजीब इत्तेफाक यह है कि हर बार कोई न कोई मंत्री यहां रहने आता है, लेकिन कार्यकाल पूरा करने से पहले ही राजनीति के शिकार का हिस्सा बन जाता है।

अब सवाल यह है कि यह सिर्फ एक संयोग है या फिर सच में यह बंगला ‘मनहूस’ साबित हो रहा है। क्या अगला मंत्री इस बंगले में रहने की हिम्मत करेगा, या फिर इसे सरकार ‘राजनीतिक ग्रह दोष निवारण केंद्र’ घोषित कर देगी, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button