हरिद्वार

बस चालक ने मारी बुलेट पर टक्कर, बाल-बाल बची बुलेट चालक की जान

बस चालक मौके से हुआ फरार, ट्रैफिक पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार जहां आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं वहीं आज हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र देहरादून हरिद्वार हाइवे पर एक ट्रेवल्स बस NL 02B8699 जो कि विपरीत दिशा से आ रही थी तभी सामने से जा रही बुलेट को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची जहां यातायात सुचारू किया गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बस को कब्जे में ले लिया गया है वहीं बताया जा रहा है कि बाहरी राज्यों से आने वाले बस वाहन चालक हरिद्वार में नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे जाते हैं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। अब देखना यह होगा कि क्या ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस क्या कार्यवाही करेगी। जिससे सड़क हादसों को नियंत्रण किया जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button