देहरादून

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निरीक्षक में कप्तान पहुँचे विकासनगर

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) विकासनगर। शुक्रवार को दशहरा व आगामी हफ़्तों में दीवाली के त्योहार के चलते यह महीना त्योहारों से भरा हुआ है, जिसके चलते राजधानी के बाजारों में चकाचौंध है। अमूमन ही भीड़ भाड़ से भरे राजधानी की सड़कें, मुख्य बाजारों में त्योहारों के दिनों में अत्यधिक भीड़ भाड़ होने के चलते बाजारों,मुख्य सड़कों,चौराहों, गलियों में लोगो का दबाव अधिक बना हुआ है, जिसके चलते भीड़ भाड़ वाले इलाकों में आम जनता की सुरक्षा, दुकानदारो की सुरक्षा में भी सेंधमारी की सम्भावनो व भीड़ के चलते यातायात प्रभावित न हो, इन सब मुद्दों पर पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अपनी सम्पूर्ण टीम के थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों सहित कार्यालय के पुलिस बल को भी लगातार सड़कों पर गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था व यातायात पर नियंत्रण स्थापित करने का जिम्मा दिया गया है। जिनको पुलिस कप्तान द्वारा स्वयं से क्लोज मॉनिटर किया जा रहा है।

वहीं राजधानी के मुख्य शहर में व्यवस्थाओ के निरीक्षण करने के बाद आज पुलिस कप्तान स्वयं एसपी ग्रामीण व सीओ विकासनगर के साथ देहात क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में शामिल विकासनगर,हरबर्टपुर के बाजारों के निरीक्षण पर पहुँचे। जहां उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों से बाज़ार के सबसे व्यस्तम इलाकों की जानकारी ली व उनकी सुरक्षा देने के किए क्या प्लान्स है उनका जायज़ा लिया। वहीं उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान बाज़ार भ्रमण के साथ ही दुकानदारो,व्यापारियों,राहगिरों से उनकी परेशानियों,पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर वार्ता की व किसी भी परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने को कहा।

वहीं कप्तान द्वारा एसपी ग्रामीण, सीओ विकासनगर व थाना व चौकी प्रभारियों को त्योहारों के दौरान आम जनता की सुरक्षा सहित बाजारों में त्योहारी सीजन में एक्टिव होने वाले शरारती व आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने को कहा। उनके द्वारा थाना प्रभारी व उनकी टीम को इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने की सख्त हिदायत दी।

Related Articles

Back to top button