लक्सर

गंग नहर में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। गंग नहर में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में राणा स्टील के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकलवाया। कार में सवार दो व्यक्तियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद वाहन को भी नहर से बाहर निकालकर कोतवाली लाया गया। मंगलौर सीओ अभिनय चौधरी ने बताया कि दोनों मृतक रुड़की के निवासी थे और मुज़फ्फरनगर की ओर से आ रहे थे। पुलिस मामले की जांच पडताड़ में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button