बागेश्वर

मुख्य विकास अधिकारी ने बागेश्वर से गरुड़ तक विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। बागेश्वर जिलाधिकारी आकांक्षा कोण्डे के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आर०सी तिवारी द्वारा बुधवार को बागेश्वर से गरुड़ तक लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में निर्मित योजनाओं का निरीक्षण किया गया, जिनमें—खोली में चेकडैम निर्माण, सेल्टा में चेकडैम निर्माण तथा कमेडी चीर गधेरा में चेकडैम निर्माण कार्य शामिल रहे। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज रवाईखाल में अतिरिक्त कक्ष मरम्मत, आई.टी.आई. कमेडी में प्रशासनिक भवन मरम्मत कार्य तथा हेलीपैड में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

सिंचाई विभाग बागेश्वर के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का भी निरीक्षण किया गया। इनमें जिला योजना के तहत ग्राम थकलाड-बमराड़ी में शिवमंदिर के पास घाट निर्माण, द्यांगण नहर का जीर्णोद्धार, खोली स्थित गोपेश्वर मंदिर के समीप नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य, दैवी आपदा योजना के अंतर्गत मन्यूड़ा नहर मरम्मत कार्य, आपदा न्यूनीकरण मद के तहत पंचगड़ी गधेरे में आवासीय भवनों की सुरक्षा संबंधी कार्य तथा बैजनाथ में कालिका मंदिर के समीप सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बागेश्वर, प्रभारी अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बागेश्वर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग बागेश्वर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button