लक्सर

मुख्यमंत्री ने लक्सर में किया रोड़ शो, भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में वोट की अपील

फिरोज अहमद जिला ग्रामीण प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में रॉड शो किया। साथ ही अध्यक्ष सहित भाजपा के सभी सभासद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाने का नगरवासियों से आवाह्न किया। बता दे मुख्यमंत्री का रोड शो भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी के कार्यालय नन्दवाटिक से शुरू होकर लक्सर नगर के बीचो बीच होते हुए बसेड़ी मार्क पर स्थिति आर्यसमाज पर जाकर सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में नगर वासियो ने जगह जगह उनके ऊपर पुष्प वर्षा की वही इस दौरान लोगों का जनसैलाब उमड़ा रहा।

Related Articles

Back to top button