मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उनकी धर्मपत्नी ने दीपावली के पावन पर्व पर महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा उनकी धर्म पत्नी श्रीमती गीता धामी ने महामंडलेश्वर यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज से दीपावली पावन पर्व पर लिया। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज छोटी दिपावली के अवसर पर श्री हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री दंपति द्वारा आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री पंचदस नाम जुना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानन्द गिरि जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीपावली के पावन पर्व पर महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री दम्पत्ति एवं संपूर्ण उत्तराखण्ड राज्य के मंगल की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। विशेष रूप से धराली व अन्य स्थानों पर आई प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए परमात्मा से प्रार्थना की गई तथा देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की गई।