हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने आशीर्वाद दिया और उन्हें मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वह उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कठोर निर्णय लेकर प्रदेश की अस्मिता को बनाये रखने का कार्य कर रहे हैं। वह सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में बढ़-चढ़ कर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु भक्तों को विशेष सुविधाएं उनके द्वारा प्रदान की जा रही हैं। राज्य के गौरवशाली परंपरांओं के संरक्षण संवर्द्धन में उनका योगदान अतुल्य है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मां मनसा देवी से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button