पौड़ी

नीलकंठ महादेव मंदिर में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर मुख्य पुजारी स्वामी शिवानंद गिरी महाराज ने किया जलाभिषेक

देर रात शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) पौड़ी। उत्तराखंड सावन माह की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रहती है। जहां भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जल अर्पित करते हुए सुख समृद्धि की कामना की जाती है। वहीं उत्तराखंड के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में भी इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु जल अर्पित करने पहुंचते हैं। वहीं बुधवार को सावन माह की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। वहीं स्वामी शिवानंद गिरी महाराज ने बताया कि सावन महीने में नीलकंठ महादेव मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं का आगमन रहता है। वहीं सावन माह की शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। स्वामी शिवानंद गिरी महाराज ने बताया कि शिवरात्रि पर भगवान शिव का फूलों से श्रृंगार किया जाता है साथ ही पवित्र गंगा जल दुग्ध, दही, शहद, बेल पत्र, फल, फूल शिवलिंग पर अर्पित कर महादेव की आराधना की जाती है। स्वामी शिवानंद गिरी महाराज ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भोलेनाथ की कृपा होती है। यदि कोई भी शिव भक्त सच्ची श्रद्धा व आस्था के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर में गंगा जल अर्पण कर आराधना करते हैं तो उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। सावन माह में दूर दूर से श्रद्धालु कठिन यात्रा कर नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने आते हैं। स्वामी शिवानंद गिरी महाराज जी द्वारा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button