हरिद्वार

बाल कलाकारों ने गणेश भक्तों का मन मोह लिया

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में चल रहे गणपति सेवा संघ के कार्यक्रम में सांध्य आरती में डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा प्रधानाचार्य एस एमजे एन पी जी कॉलेज, देवी जोशी प्रधानाचार्य दुन स्टार पब्लिक स्कूल, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर, मुख्य संयोजक कमल बृजवासी, संयोजक विक्की आडवाणी, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संगीत मदान, पंकज अरोड़ा, पंकज भारद्वाज, आशीष बंसल, महालक्ष्मी व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा, ज्ञान प्रकाश पांडे जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मनोज कुमार, सोमेश्वर, शालिनी, सपना, संजना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक पाराशर, विजय भंडारी ने किया। डॉक्टर सुनील बत्रा ने कहा आयोजक मंडल नए बच्चों को मंच प्रदान करता है यह अत्यंत प्रशासनीय और अनुकरणीय कार्य है। देव दत्त जोशी ने कहा बच्चों को अपना मनोबल सदैव ऊंचा रखना चाहिए श्रेष्ठता का भाव श्रेष्ठता प्राप्त करने की शुरुआत होती है। राजीव पराशर ने कहा गणपति उत्सव में मूर्ति विसर्जन को विराम देना पीतल की मूर्ति के द्वारा भगवान गणेश का मूर्ति स्नान कराकर प्रतिदिन पूजा अर्चना करने का कार्य गणपति सेवा संघ करता है। कमल बृजवासी ने कहा एक ऐसा त्यौहार जो हमें प्रेम और विश्वास से जोड़ता है। संस्कृत कार्यक्रम प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का कार्य वैष्णवी जहां कर रही हैं
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में- दुन स्टार पब्लिक स्कूल, देवभूमि स्कूल, ए डायरेक्शन ग्रुप, शेफाली डांस ग्रुप, गोल्डन गर्ल्स ग्रुप, डी आर ग्रुप, परी ग्रुप, शिवांगी डांस ग्रुप, कैनवस डांस ग्रुप, बंटी डांस ग्रुप एक्स वाई जैड ग्रुप आदि। कार्यक्रम संचालन में पंकज अरोड़ा, संगीत मदान, नरेश अरोड़ा, दीपक ओबेरॉय, ओम प्रकाश माटा, मनोज शुक्ला सुरेश अमित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button