रुड़की

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने की निंदा कर महानगर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंप की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में गत दिवस जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित बल प्रयोग के विरोध में उप-जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन से पूर्व पुरानी कचहरी स्थित उप-जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर घटना के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान अपने संबोधन में महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि गत दिवस नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर हजारों बेरोजगार छात्र व छात्राओं द्वारा नीट एवं अन्य परीक्षा पत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से जो प्रदर्शन किया गया था, उस पर दिल्ली पुलिस द्वारा जो बर्बरता पूर्वक बल प्रयोग किया गया, लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले छोड़े गए वह लोकतांत्रिक मूल्य एवं नागरिक के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार के विपरीत प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार मनमानी पर उतर आई है और लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक रोका गया तथा उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। ये न केवल लोकतंत्र का गला घुटने जैसा है, बल्कि छात्रों की आवाज कुचलने जैसा है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विफल रही है। महानगर जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट तथा पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने शिक्षा मंत्री के शीघ्र इस्तीफे की मांग की तथा घटना की उच्च स्तरीय जांच कारण जाने की भी मांग की। ओर 6 बिन्दुओं का ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, राव शेर मोहम्मद पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष, विकास त्यागी प्रदेश महासचिव, पूर्व मेयर कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता, डा० हरविंदर सिंह, ओमबीर सिंह मलिक, अजय कुमार चौधरी, सुहैल अहमद ओबीसी जिलाध्यक्ष, सुशील कश्यप, सुधीर चौधरी, सुनील शर्मा, मिन्टू प्रधान, सुभाष चन्द्र शर्मा, अताउर्रहमान पीसीसी सदस्य, अनिल कुमार पुंडीर, उम्मेद गाजी, वैभव सैनी, लवी त्यागी, मेलाराम प्रजापत, विजयपाल सिंह, गौरव प्रधान संगठन सचिव, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, नूर आलम अंसारी, मोनू त्यागी विकास, नूर आलम राजा, तारिक जावेद, इरशाद मीर, तुषार गोयल, अनूप शर्मा, यशवीर सिंह सैनी, नितिन जिन्दल, रमेश कुमार, बाबू प्रधान, अनुज सालार, विनोद कुमार एडवोकेट, पंडित वीरेंद्र शर्मा, सुभाष चौधरी, राव शाहनवाज खां, शमशेर अली व राजकुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button