हरिद्वार

UPSC में 708वीं रैंक को लेकर फैला भ्रम टूटा, केरल की अभ्यर्थी फैरूज फातिमा एम का हुआ चयन

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 708वीं रैंक को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का सच अब सामने आ गया है। जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि यह रैंक केरल की अभ्यर्थी फैरूज फातिमा एम को मिली है, न कि हरिद्वार के पिरान कलियर की किसी छात्रा को।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि हरिद्वार जिले के पिरान कलियर की एक लड़की ने UPSC में 708वीं रैंक हासिल की है। इन पोस्टों के साथ अलग-अलग तस्वीरें भी साझा की जा रही थीं, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी और यह खबर तेजी से फैलने लगी। मामले की सच्चाई जानने के लिए जब संबंधित कोचिंग संस्थान से संपर्क किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर फैरूज फातिमा एम को बधाई देते हुए पोस्ट साझा की थी, तो वहां से स्पष्ट जवाब मिला। संस्थान ने बताया, “Kindly note that Fairuz Fathima M secured AIR 708, and she was a student of our Prelims-cum-Mains batch.” इसके बाद जब अभ्यर्थी के मूल स्थान के बारे में जानकारी ली गई, तो संस्थान ने साफ किया कि फैरूज फातिमा एम केरल की रहने वाली हैं और वही 708वीं रैंक की वास्तविक अभ्यर्थी हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह साफ हो गया है कि पिरान कलियर से जुड़ा दावा सोशल मीडिया पर फैली अपुष्ट पोस्टों की वजह से सामने आया था। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर फैलने वाली खबरें कैसे लोगों के बीच भ्रम पैदा कर देती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी बड़ी उपलब्धि या खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि करना बेहद जरूरी है, ताकि गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button