हरिद्वार

एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर को लेकर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी उत्तरी हरिद्वार स्थित वशिष्ठ आश्रम में बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 14 बूथ के बीएलए शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि सभी बीएलए अपने-2 बूथ पर मतदाता गहन पुनरिक्षण का विशेष ध्यान रखें। जिससे कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और जो व्यक्ति अपात्र हो उसे सूची से हटाया जाए। पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट और पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ ने कहा कि सभी बीएलए एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में मुख्य रूप से बीएलए शुभम जोशी, अनुज माहेश्वरी, राजेश रतूड़ी, पुष्पा जोशी, तरूण बेरी, राहुल पाठक, अक्षय कुमार, निर्मल चौधरी आदि उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button