उत्तराखंडलक्सर

उत्तराखंड में कांग्रेस ने लहराया दोनों सीटों पर अपना परचम, भाजपा को लगा झटका

राजेश कुमार/फिरोज अहमद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार/फिरोज अहमद) लक्सर/बद्रीनाथ। हरिद्वार के मंगलौर से क़ाज़ी के हाँथ बाज़ी लग गयी है। वहीं उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर पर हुए उपचुनाव में शुरुआत से ही कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बनाये रखी और भाजपा उम्मीदवारों की धड़कने भी बढ़ती रही थी। सभी राउंड कांग्रेस के लिए अच्छा रहा है। मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने शुरूआती सभी राउंड अपने नाम किये और वहीँ बद्रीनाथ में भी कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला सभी राउंड में आगे रहे। आपको बता दें कि दोनों सीटों पर मंगलौर में 10 और बद्रीनाथ में 4 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।

क़ाज़ी का सियासी परिचय
एक बार फिर जीत कर विधान सभा पहुँचने वाले काजी मुहम्मद निजामुद्दीन उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े और अनुभवी चेहरे हैं और इसके पहले उत्तराखंड विधानसभा के तीन बार सदस्य रह चुके हैं। निजामुद्दीन ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस हाईकमान के करीबी और राहुल गाँधी के भरोसेमंद निजामुद्दीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव भी हैं। उनके पिता काजी मोहम्मद मोहियुद्दीन राज्य के पहले प्रोटेम अध्यक्ष थे। आज क़ाज़ी का राजनीतिक प्रभाव न केवल उत्तराखंड में है, बल्कि पड़ोसी राज्यों पर भी नज़र आता हैं। ऐसे में जीत का सेहरा पहन क़ाज़ी ने पहाड़ में पार्टी के लिए संजीवनी और जोश लौटा दिया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। इसमें मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही थी, तो वहीं बद्रीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। आज शनिवार को इस उपचुनाव के नतीजे आये हैं।

Related Articles

Back to top button