हरिद्वार

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल हुई सरकार: सुहेल अख्तर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। पूर्व पार्षद सुहेल अख्तर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। पुल जटवाड़ा के समीप प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान सुहेल अख्तर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के प्रति छेड़छाड़, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। अपराधियों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। सुहेल अख्तर ने कहा कि महिलाओं और आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पूर्व पार्षद इसरार सलमानी व पुनीत कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी, लूट और महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार को अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट फुरकान अली, वरूण बालियान व अंकित चौहान ने कहा कि धर्मनगरी में खुलेआम अवैध शराब, सट्टा, स्मैक, चरस, गांजा आदि बिकने से अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिससे सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाना सरकार का दायित्व है। सरकार को गंभीरता से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में जीतू चौधरी, प्रवीण सैनी, तासीन अंसारी, जाफिर अंसारी, गुलबहार खान, इरशाद खान, शाहबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, दिलशाद मंसूरी, शाहनवाज कुरैशी, आकिब मंसूरी, हाजी शेरू, अरविंद चंचल, शौकीन अंसारी, अरकान, मेहरबान खान, अमजद कुरैशी, नाहिद कुरैशी, जुबेर आलम, रईस अब्बासी, सरफराज गौड़, आसिफ मंसूरी, इरफान कुरैशी, अनीस कुरैशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button