
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कोतवाली लक्सर क्षेत्र के ग्राम रणसूरा में गौकशी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से गोमांस और पशु काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 9 मार्च को ग्राम रणसूरा में गौकशी की सूचना मिलने पर कोतवाली लक्सर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गांव में खेतों की ओर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमीर पुत्र समीम निवासी रणसूरा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोमांस व पशु काटने के उपकरण बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल कपिलदेव शामिल









