हरिद्वार

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मंडराया खतरा, आईडी हैक के बढ़े मामले

फेसबुक, इंस्टग्राम बना लोगो की कमाई, ठगी के शिकार हो रहे यूसर्ज

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहाँ इस समय 6जी से भी तेज लोगो की जिंदगी हो गई है, सोशल मीडिया का प्लेटफार्म इस कदर गति पकड़ रहा है जैसे मानो उसके बिना जिंदगी अधूरी सी लगने लगती है। जहां लोगों के लिए फेसबुक, इस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म समस्या का साधन बन चुके है, तो वहीं इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग ठगी के भी शिकार हो रहे है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक ऐसा नेटवर्क बन चुका है जहां देश के कौन से भी लोग लाइव आकर, पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रखते है, पर कभी कभी यही सोशल मीडिया प्लेटफार्म जंग का भी अखाड़ा बन जाता है, जो चर्चा का भी विषय बना रहता है।

वहीं दिन पर दिन आईडी हैक होना भी कही न कही लोगो के लिए खतरे की घंटी भी बन चुका है, कई बार सुनने ओर देखने में आया है कि किसी व्यक्ति द्वारा आईडी हैक कर पैसो की डिमांड की जाती है, ओर लोग अधिकतर ठगी का भी शिकार हुए है। जहां फेसबुक, इस्टाग्राम लोगो की कमाई का जरिया बना है वहीं हैकर द्वारा आईडी हैक कर ठगी कर रहे है।

प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं समेत कई लोगों की आईडी हैक हो चुकी है, ओर उसके बाद हैकर द्वारा आईडी में एड लोगो से पैसों की डिमांड करते है। कई बार तो हैकर द्वारा मोबाइल नंबर पर कॉल कर अपने आप को बैंक कर्मी, सिम कर्मी, पॉलिसी कर्मी बताकर लोगों से ओटीपी मांगकर ठगी करने की कोशिश करते है।

अक्सर हम सोशल मीडिया पर कुछ सुंदर सुंदर चीज देखते हैं तो खरीदने का मन कर जाता है, जब सामने वाला उस चीज को बेच रहा तब तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता, बिना सोचे समझे हम उस चीज के रुपये दे देते हैं मगर, फिर न तो वो सामान आता है और नहीं पैसे वापस, ऐसा ही कुछ खेल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग के साथ खेला जा रहा है जहां लोग ठगी के शिकार हो रहे है।

वहीं गूगल रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा आईडी हैक और डेटा चोरी के मामले 2024-2025 के दौरान सामने आए हैं, जिसमें 2025 में 16 बिलियन से अधिक रिकॉर्ड उजागर होने के साथ अब तक का सबसे बड़ा ‘क्रेडेंशियल संकट’ देखा गया है। वहीं वर्ष 2020 से 2021 के बीच 3,94,499 से बढ़कर 1,402,809 भारत में रिपोर्ट की गई साइबर अपराध की घटनाएं।

वहीं हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र, HKG न्यूज़ पोर्टल फेसबुक, इस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया प्लेटफार्म के यूसर्ज से अपील करता है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ठगी होने से बचें, ओर जल्दी बाजी में कोई निर्णय न लें, हैकर द्वारा आपसे ठगी करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना सकते है, सावधानी जरूर बरते, जिससे आप ठगी का शिकार होने से बचें।

Related Articles

Back to top button