मूक बधिर और दिव्यांगजनो ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार को दोबारा आंदोलन की दी चेतावनी
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार/देहरादून। देहरादून में शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में मूक बधिर और दिव्यांगजनो ने उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन के बैनर तले दिव्यांगजनो के विभिन्न मुद्दों पर प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 8 सितंबर को उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस आंदोलन में शासन और प्रशासन द्वारा मूक बधिर और दिव्यांगजनो के साथ बलपूर्वक बर्बरता से उन्हें उठाया गया और जंगल में छोड़ दिया गया। जिससे दिव्यांग समाज स्वयं को बड़ा अपमानित और पिछड़ा महसूस कर रहा है। जिस कारण प्रदेश के सभी दिव्यांगजन आक्रोशित है। राज्य सरकार ने दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन के प्रतिनिधियों को वार्ता पर बुलाने की बात कही थी, परन्तु अभी तक सरकार ने इसमें कोई संज्ञान नहीं लिया। प्रदेश भर के मूक बधिर और दिव्यांग संगठन खासे आक्रोशित है और अगर राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनो की 15 सूत्रीय मांगों पर पुनः संज्ञान नहीं लिया जाता है तो उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन के कार्यकर्ता दोबारा से उग्र आंदोलन करने के लिए विवश है। महाआंदोलन के सदस्यों ने कहा कि अगर आगामी आंदोलन में दिव्यांगजनो के साथ कोई बड़ी घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदारी शासन प्रशासन और राज्य सरकार होगी। प्रेस वार्ता मे अपूर्व नौटियाल, अरुण चौधरी, आफताब अंसारी अपूर्व नौटियाल, भूमिका यादव, अनिता शास्त्री, विपिन चौहान, अरविंद चौहान, पूजा नौटियाल, पूर्णिमा नौटियाल, विपिन थपलियाल, संजय नेगी, सचिन रौथान, अखिल जोशी, राजू, अमित शामिल रहे।