देहरादून
देहरादून हरिपुर कलां भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज जखमोला की माता शान्ति देवी जखमोला का हुआ निधन
स्वर्गीय शान्ति देवी जखमोला के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। हरिपुर कलां निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जखमोला की माता शान्ति देवी का कल शुक्रवार को निधन हो गया। जिसकी खबर मिलते ही जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के लोगों ने पहुंच कर शोक व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय शान्ति देवी जखमोला का पिछले काफी समय से अस्वस्थ होने के कारण ईलाज चल रहा था। कल दोपहर करीब 3 बजे शान्ति देवी जखमोला ने अन्तिम सांस ली जिसकी खबर मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने हरिपुर कलां स्थित आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय शान्ति देवी जखमोला का अन्तिम संस्कार आज शनिवार को 11 बजे खड़खड़ी घाट पर किया जाएगा।









