देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगातार कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा समस्त अधीनस्थों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। निर्देशों का पालन करते हुए दून पुलिस द्वारा लगातार हुड़दंग कर शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। वहीं देहरादून के राजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत व्हिस्परिंग विलोज निकट मसूरी डायवर्जन के पास सड़क पर कुछ व्यक्ति आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं उक्त सूचना पर तत्काल राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। जिस पर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्षों के लोग शान्त होने के बजाय और उत्तेजित हो गए और देखते ही देखते झगड़ा करने लगे। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आपराधिक घटना घटित होने की संभावना को देखते हुए दोनों पक्षों के व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया व राजपुर थाना में दोनों पक्षों के 06 व्यक्तियों के विरुद्ध शान्ति व्यवस्था को भंग करने का मामला दर्ज कर उनके वाहनों को भी सीज कर दिया गया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना नाम योगेश राठी पुत्र रिशिपाल निवासी सुमन विहार थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, नीरज पुत्र वेदपाल, निवासी अलमासपुर थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर, सुबोध पुत्र भेरू सिंह निवासी मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर, नीरज राजपूत पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम भाव वाला थाना सैदपुर, जनपद देहरादून, ओमवीर सिंह पुत्र नाथन सिंह निवासी अलमासपुर थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश, विक्रांत पुत्र राजपाल सिंह निवासी सहस्त्रधारा रोड देहरादून बताया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुकेश नेगी, कां0नीरज, कां0सुशील, कां० अंकुल, कां० दिशांत शामिल रहे।











