हरिद्वार

Haridwar में बुक विक्रेताओं पर अभियान को लेकर तेज हुई मांग, स्कूलों मे प्रारम्भ हुए दाखिले

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हर साल की तरह इस साल भी स्कूलों मे दाखिले प्रारम्भ हो चुके हैं और अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों की किताबें लेने का दौर भी शुरू हो गया है। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12th तक बुक विक्रेताओं के यहां किताबे उपलब्ध रहती हैं।

मार्च और अप्रैल के पहले हफ्ते में बुक विक्रेताओं के यहां अभिवावकों की लंबी-लंबी कतारें यह ब्यान करती है कि कुछ स्कूलों की सांठ-गांठ से बुक विक्रेता चुने हुए हैं जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं हरिद्वार शहर में चर्चा तेज हो गई है कि बुक विक्रेताओं के यहां संबंधित विभाग द्वारा कब अभियान चलाया जाएगा। कुछ अभिभावकों ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया कि बुक विक्रेताओं द्वारा हर कक्षा की किताबों के सेट बनाकर रखे हुए हैं। जिसमें अभिवावकों द्वारा बुक विक्रेताओं से पूछने पर 10% और 20% की छूट बताई जा रही है।

सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित विभाग द्वारा बुक विक्रेताओ को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हुए हैं या नहीं जो शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ है। वही किताबों के साथ-साथ लंच बॉक्स, डिब्बी के साथ बैग के भी अधिक दाम बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के एक जिले में पूर्व एनसीईआरटी की 10 करोड रुपए की नकली किताबों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। जिसमें संबंधित विभाग सहित पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।

वहीं अभिभावकों के द्वारा एक संगठन बनाकर हरिद्वार जिलाधिकारी समेत जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिससे बुक विक्रेताओं के यहां हर स्कूल के किताबों की रेट लिस्ट के साथ ही प्रतिशत की जानकारी मिल सकें, जिससे अभिभावक अपने आपको ठगा हुआ महसूस न करें।

वहीं कुछ बुक विक्रेताओं में खबर प्रकाशित होने पर हड़कंप मच गया है जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button