श्रद्धालु गंगा नदी में कर रहे थे स्नान, जल स्तर बढ़ने से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में उसे समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगा नदी में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे, अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ते ही चिक पुकार शुरू हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टापू पर फंसे 21 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर बहार निकाला। जानकारी के अनुसार कबीर कुटीर घाट सप्तऋषि क्षेत्र में घाट के आगे बने टप्पू पर दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के निवासी गंगा नदी में बच्चों के साथ स्नान करने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक ऊपर से जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा का भाव तेज हो गया, जिससे पुरुष, महिलाएं और बच्चे टापू पर फंस गए। पुलिस अधिकारियों के बताया कि रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में 10 पुरुष, 7 महिलाएं और चार बच्चे शामिल है। सभी लोग पूर्णत: सुरक्षित हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है।









