हरिद्वार

16 को गीतामय होंगें धर्मनगरी के विद्यालय

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। धर्म‌नगरी की अग्रणी अध्यात्मिक व सामाजिक संस्था अध्यात्म चेतना संघ (पंजी०) गुरुवार 16 अक्टूबर को एक सामूहिक श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। यह प्रतियोगिता हरिद्वार जनपद के प्रमुख स्कूलों में प्रात: 10-30 बजे एक साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के लगभग सात हजार छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग करेंगें। इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गयीं है। आज सायंकाल सम्पन्न हुई संस्था की एक आवश्यक बैठक में सभी को उनके दायित्व सौंप दिये गये। संस्था संस्थापक आचार्य करुणेश मिश्र तथा मीडिया प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि ‘दसों दिशाओं में भारतीय संस्कृति की ध्वजा फहराए’ की भावना और संकल्प को लेकर अध्यात्म चेतना संघ (रजि०) द्वारा 2013 से निरन्तर हरिद्वार और उत्तराखंड के स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन 12 वर्षों में इस प्रतियोगिता के माध्यम से पचास हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन किया है और इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा 21 दिसम्बर 2025 को आयोजित किये जाने वाले विराट गीता महोत्सव में विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत एवम् सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ-साथ हर स्कूल से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक-एक प्रतियोगी को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। बैठक में आचार्य करुणेश मिश्र के साथ-साथ बृजेश शर्मा, महेश चन्द्र काला, योगाचार्य विशाल शर्मा, योगेश शर्मा, अशोक गुप्ता, उमेश खेवड़िया, अर्चना वर्मा तिवारी, देव मिश्रा, कृष्णा सिखौला, कविता धीमान, माधुरी सेमवाल‌ आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button