हरिद्वार

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त

नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। जनपद में किसी भी क्षेत्र ने कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यकनगर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उनके अगुवाई में देवपुरा चौक से लेकर रेलवे स्टेशन हरिद्वार तक बाई ओर फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाते हुए फुटपाथ को खाली कराया गया, जिसमें अन्य अतिक्रमण के साथ-साथ बस स्टैण्ड के सामने रेलवे स्टेशन की दीवार से लगती हुई लगभग 80 अस्थाई दुकाने तथा रेहडी ठेली हटायी गयी। उन्होंने अवगत कराया है कि शहर के अन्तर्गत जिन फुटपाथों पर अतिक्रमण है, उनको तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराते हुए फुटपाथ खाली कराया जायेगा। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा नगर हरिद्वार के समस्त व्यापारियों एवं आम जनमानस से अपील की गई कि जिन-जिन व्यापारियों एवं जनमानस द्वारा अपनी दुकान का सामान, रेहड़ी, ठेली फुटपाथ पर लगाई गयी है, वह उनकों स्वयं तत्काल हटाकर फुटपाथ को खाली कर दें। अन्यथा नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा यह भी बताया गया कि जहाँ-जहाँ आज फुटपाथ खाली कराया गया है, उसकी आज ही साफ-सफाई किये जाने हेतु नगर निगम हरिद्वार की टीम को निर्देशित किया गया है तथा क्षतिग्रस्त फुटपाथ की मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कई व्यक्तियों द्वारा सडको तथा नो पार्किंग जोन में गाड़िया खड़ी की गयी है, जिससें आम जनमानस के मार्ग में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तथा जाम लगने की सम्भावना बनी रहती है, उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़को/नो पार्किंग जोन में पार्क किये गये वाहनों के विरूद्ध युद्धस्तर अभियान चलाते हुए पुलिस एक्ट में कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने फुटपाथ से लगती हुई रेलवे की भूमि पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा झोपड़ी डाली गयी है. इस सम्बन्ध में रेलवे के अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर निर्देशित किया गया कि वें अपनी भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटवा दें। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा नगर निगम एवं पुलिस को निर्देशित किया गया कि जिन-जिन स्थलों से अतिक्रमण हटवा कर खाली किया जा रहा है, वहाँ पुनः अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता है, तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ भारी जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही भी की जाए। अतिक्रमण हटाओ अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर एवं नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही है।

Related Articles

Back to top button