अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उस क्षेत्र में चैम्पियन बने छात्र: जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह
हजारों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव सकुशल सम्पन्न

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। एसएमजेएन पी.जी काॅलेज में आज वार्षिक महोत्सव ‘उड़ान’ बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्मेन्द्र सिंह, माननीय जिलाधिकारी, हरिद्वार, अध्यक्षता प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री, माननीय कुलसचिव, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय तथा आशीवर्चन श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वन्दना कर किया गया। काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, छात्रा कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. संजय माहेश्वरी व डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, प्रो. जे.सी. आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल आदि द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति-चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम वार्षिक महोत्सव के मुख्य अतिथि माननीय जिलाधिकारी श्री कर्मेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा नई शिक्षा नीति छात्र-छात्राओं के स्किल को निखारने का काम करेगी। हरिद्वार की पवित्र धरती और मंचासीन श्रीमहन्तों को आध्यात्मिक भावना से नमन करते हुए कहा कि विद्या अमृत तुल्य होती है, हमें अभय देती है। अपनी मंजिल पर अग्रसर होते हुए लक्ष्य की प्राप्ति के प्रति आप सफल रहें तथा अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस क्षेत्र में चैम्पियन बनें, विद्यार्थियों के लिए मेरी यही शुभकामना हैं। काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रो. बत्रा के मार्गदर्शन में काॅलेज नई ऊँचाईयों को छू रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री, माननीय कुलपति, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय अध्यक्षीय भाषण में कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित मनमोहन प्रस्तुतियों ने बदलते भारत की तस्वीर पेश की है। उन्होंने कहा कि काॅलेज में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसके माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवा भारत का गौरवशाली इतिहास जान पायेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत विश्वगुरू पद पर आसीन हो रहा है। उड़ान के विशिष्ट अतिथि माननीय ओमप्रकाश जमदग्नि, राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने वार्षिकोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम शीर्षक ‘उड़ान’ बहुत ही सार्थक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में बहुत परिवर्तन हो रहे हैं। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि छात्र अपने स्किल को विकसित कर सके। उन्होंने एस.एम.जे.एन. काॅलेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि काॅलेज विशिष्टतम संस्था है। काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने अपने संदेश में आशीवर्चन प्रदान करते हुए कहा कि देश और समाज की सेवा के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को सभ्यता के दायरे में रहना चाहिए। समाज को जागरुक बनाने में विद्यार्थियों का बहुत बड़ा योगदान है। विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्य के प्रति आगे आना चाहिए और अपना मार्ग प्रशस्त करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचे। उन्होंने पुरस्कार हेतु ग्यारह हजार रूपये नगद धनराशि दी।
काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए काॅलेज की वार्षिक आख्या को उपस्थित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया तथा महाविद्यालय को निरन्तर प्रगतिपथ पर अग्रसरित करने का संकल्प भी लिया। गुरू महिमा का गुणगान करते हुए प्राचार्य प्रो. बत्रा ने कहा कि काॅलेज प्रबन्ध समिति के पूज्य श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज का आशीर्वाद सदैव उनको मिलता रहा है। इस अवसर पर करीना मोटवानी, डिम्पल गोयल, अंजली यादव, कोमल सैनी, नीशू, भव्या भगत, हर्षिता भाटिया, सपना, शुभी कुर्ल, कामना त्यागी तथा कोमल बावेजा को वर्ष 2024 में अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। काॅलेज की छात्रा कु. अपराजिता को राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिभाग करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, तृतीय श्रेणी कर्मचारी आलोक शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुंवरपाल आदि को माननीय जिलाधिकारी हरिद्वार, प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री, माननीय कुलपति तथा प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डाॅ. पदमावती तनेजा द्वारा वैदिक गणित पर लिखित पुस्तक व राजनीति विज्ञान की डाॅ. मीनाक्षी शर्मा की पुस्तक का विमोचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओमिशा, मानसी, अली, कशिश, अंशिका, शीना ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। पंजाबी नृत्य, राजस्थानी, गढ़वाली नृत्य में नंदा देवी की राजजात की भव्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया जिसमें अंशिका, आकांक्षा, वैष्णवी, श्रुति, टिया, कुणाल, आदि ने प्रस्तुति दी। गौरव बंसल द्वारा वृद्धावस्था पर नाटिका की प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, रिया कश्यप, कशिश ठाकुर द्वारा संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. मन मोहन गुप्ता, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. अनुरिषा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. शिव कुमार चैहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. हरीश चन्द्र जोशी, श्रीमती रूचिता सक्सेना, डाॅ. विनीता चैहान, डाॅ. सरोज शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनाचा, डाॅ. गीता शाह, श्रीमती आस्था आनन्द, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डाॅ. यादविन्दर सिंह, विनीत सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय, राजकुमार, संजीत कुमार, श्रीमती हेमवती, मोनू राणा, सुशील राठौर, शिव प्रसाद डंगवाल, विशाल कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।