हरिद्वार

डॉ. इंद्रेश कुमार का मार्गदर्शन समाज एकता, सद्भाव व राष्ट्रहित के लिए प्रेरणास्रोत: मौ० आरिफ

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन के पावन अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम अत्यंत भव्य, श्रद्धामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला है, जहां उपस्थित जनसमूह ने भजनों के माध्यम से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस अवसर पर हिमालय परिवार, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, तिब्बत सहयोग मंच सहित अनेक सामाजिक एवं राष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया है। वक्ताओं ने डॉ. इंद्रेश कुमार के दीर्घकालिक सामाजिक योगदान, राष्ट्रहित में उनके समर्पण और समरसता के प्रयासों की सराहना की है। वही अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ चौधरी ने डॉ. इंद्रेश कुमार से भेंट कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और सक्रिय जीवन की कामना की और कहा कि उनका मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहे। व ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. इंद्रेश कुमार स्वस्थ, दीर्घायु एवं सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहें तथा समाज को एकता, सद्भाव और राष्ट्रनिष्ठा की दिशा में निरंतर प्रेरित करते रहें।

Related Articles

Back to top button