हरिद्वार

हरिद्वार में ई-रिक्शा सत्यापन अभियान, 50 वाहन सीज

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान का बुधवार को प्रथम दिन सघन कार्रवाई के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान बिना सत्यापन के संचालित 50 ई-रिक्शा को जब्त किया गया।

Oplus_16908288
जानकारी के अनुसार, जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ई-रिक्शा स्वामियों और चालकों का अनिवार्य सत्यापन कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया में स्वामी और चालक दोनों का पुलिस सत्यापन शामिल है। सत्यापन पूर्ण होने के बाद ई-रिक्शा पर रूट आधारित रंग-कोडित क्यूआर स्टिकर लगाए जाते हैं और चालकों को क्यूआर आधारित पहचान पत्र प्रदान किए जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

ई-रिक्शा सत्यापन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी। समयसीमा समाप्त होने के बाद आज से प्रवर्तन अभियान प्रारंभ किया गया है, जो आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी ई-रिक्शा स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना सत्यापन कार्य पूरा कराएँ। सत्यापन प्रक्रिया हरिद्वार के एआरटीओ कार्यालय में निरंतर जारी रहेगी। अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, परिवहन कर अधिकारी मनीषा शाह और परिवहन उप निरीक्षक अश्वनी कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button