हरिद्वार

कोतवाली रानीपुर और बहादराबाद पुलिस का गूंजा सत्यापन अभियान, ठोका जुर्माना

मकान मालिको पर कार्रवाई, संदिग्ध घूम रहे 9 व्यक्तियों पर एक्शन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के दिशा निर्देश में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सत्यापन अभियान सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में चलाया जा रहा है। रविवार की सुबह ही रानीपुर कोतवाली और बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए 11 मकान मालिको जुर्माना ठोका है। जानकारी के अनुसार 11 मकान मालिको के द्वारा किराएदारों का सत्यापन नहीं करवाया हुआ था, जिसके चलते 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और आगे मकान मालिको को हिदायत दी गई है कि किसी भी सूरत में बिना सत्यापन कराएं किराएदारों को रखा तो बड़ी से बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि रविवार को पुलिस टीमों द्वारा विष्णु लोक कॉलोनी, सलेमपुर व सुमन नगर में बाहरी व्यक्तियों, संदिग्धों, किराएदारों, घरेलू नौकरों आदि के सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया है। जिसमें 6 मकान मालिको के विरुद्ध जुर्माना लगाकर कार्रवाई की गई है, साथ ही संदिग्ध घूम रहे 9 व्यक्तियों पर भी शिकंजा कसा है।

वहीं दूसरी और बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बहादराबाद क्षेत्र के बेगमपुर, इंडस्ट्रियल एरिया बहादराबाद में पुलिस टीम बनाकर मकान मालिको द्वारा किराएदारों एवं घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु संघन अभियान चलाया गया, जिसमें पांच मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button