हरिद्वार

25 मार्च को राजकीय आई.टी.ई जगजीतपुर में लगेगा रोजगार मेला

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में आई.टी.ई पास युवाओ के लिए रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। इसके बारे में प्र० जिला सेवा योजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल द्वारा बताया गया कि आगामी 25 मार्च को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सिडकुल हरिद्वार की “किरबी” बिल्डिंग सिस्टम द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। नियोजक द्वारा डिप्लोमा मैकेनिकल और आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रिक्शन, मिग वैल्डर, लाइनमैन, पेंटर आदि प्रशिक्षण प्राप्त पदों के लिए चयन किया जा रहा है।प्रशिक्षण प्राप्त पदों में चयन हेतु रिक्तियों की संख्या लगभग सौ है। चयन हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधित प्रमाण पत्रों सहित 25 मार्च को कार्यालय परिसर में प्रात: दस बजे उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु यात्रा भत्ता देंय नही होगा। मुकेश प्रसाद रेयाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर प्रात: दस बजे से शाम पांच बजे के बीच कार्यालय परिसर में आकर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button