होली पर्व को लेकर आबकारी विभाग का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
ओवर रेटिंग से लेकर नकली और मिलावटी शराब पर विभाग सख्त

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां आबकारी विभाग द्वारा हरिद्वार जनपद में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर शराब माफियाओं के मंसूबे को पस्त कर कार्रवाई की जा रही है, तो वहीं आगामी होली पर्व को लेकर आबकारी विभाग ने भी कमर कस ली है होली पर्व के भी कुछ दिन बचे हैं जिसको लेकर आबकारी विभाग की टीमें अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए हैं, वहीं विभाग द्वारा ओवर रेटिंग से लेकर अवैध शराब की तस्करी करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। हरिद्वार जिले में आबकारी विभाग के अधिकारी होली पर्व को लेकर शराब के ठेकों-गोदाम से उठने वाली शराब पर नजर रखे हुए हैं, साथ ही हरिद्वार की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

![]()
वहीं इस बाबत पर हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने बताया की होली पर्व को लेकर हरिद्वार जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की इस दौरान कच्ची शराब और मिलावटी शराब बनाने वालों पर नकेल कसी जाएगी, साथ ही आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर निगरानी बढ़ा दी है। टीमें दिन-रात निगरानी पर लगी हैं, वहीं शराब तस्करी में पहले पकड़े जा चुके लोगों पर भी नज़र रखी जा रही है। अवैध शराब की तस्करी करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ठेकों पर ओवर रेटिंग का मामला आता है तो ठेकों स्वामी के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा की विगत दिनों आबकारी विभाग टीम ने छापेमारी करते हुए कई हजार लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया है। वही होली पर्व को लेकर आबकारी विभाग के कड़े पहरे से शराब महियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।









