हरिद्वार

हरिद्वार ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का किया गया गठन

ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष द्वारा ईशान शर्मा को नगर अध्यक्ष एवं मोहित गोड को महासचिव की दी जिम्मेदारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें हरिद्वार ब्राह्मण महासभा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें सभी की सहमति पर हरिद्वार ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष रोबिन प्रधान द्वारा नगर हरिद्वार शहर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ईशान शर्मा सरायवाले को दी गई। तो वहीं दूसरी ओर मोहित गोड को महासचिव मनोनीत करते हुए संगठन का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी रवि बाबू शर्मा की संस्तुति पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। वहीं समाजसेवी रवि बाबू शर्मा द्वारा नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ईशान शर्मा एवं महासचिव मोहित गोड द्वारा ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूर्ण निष्ठा से जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे व ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रुप से लोकेश शर्मा, सौरव शर्मा, आयुष भंडारी, योगेश्वर शर्मा, शिवम शर्मा एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button