आगामी कुंभ मेला 2027 में धर्मशाला प्रबंधकों को पूरा सहयोग करेगा मेला प्रशासन: दयानंद सरस्वती
धर्मशाला समिति के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति का होली मिलन कार्यक्रम अपर रोड स्थित सेठ मुरली पर धर्मशाला में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह एवं अपर मेला अधिकारी कुंभ दयानंद सरस्वती ने शिरकत की, जहां उन्होंने शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की। इस अवसर पर उपस्थित धर्मशाला प्रबंधको ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए और सभी धर्मशाला प्रबंधको ने दोनों अधिकारियों के साथ फूलों की होली भी खेली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, और इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। अपार मेला अधिकारी कुंभ दयानंद सरस्वती ने कहा कि हरिद्वार की सभी धर्मशालाएं आगामी कुंभ में आने वाले तीर्थयार्थियों का सहयोग करें मेला प्रशासन की ऐसी अपेक्षा है और मेला प्रशासन की ओर से भी पूर्णत सहयोग धर्मशाला प्रबंधको को दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष महेश गॉड ने कहा कि राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति प्रतिवर्ष होली मिलन कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करती है। समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है इस त्यौहार में एक ओर जहां सभी रंग समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। वही पूरे वर्ष इन रंगों के भाव में सराबोर होने का भाव प्रकट करते है। आज के कार्यक्रम में सभापति चंद्र प्रकाश शर्मा, आशु भारद्वाज, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, श्रीनिवास पांडे, सरदार हरमोहन सिंह, बबली कोषाध्यक्ष, शिवकुमार शर्मा, रमेश मिड्ढा, रामवतार शर्मा, संजय त्यागी, अर्जुन सैनी,
सरिता पुरोहित, पूनम मखीजा, पार्षद दीपक शर्मा, सचिन कुमार, गोस्वामी गणेश नाथ आदि उपस्थित रहे।









