हरिद्वार

पूर्व पार्षद सुहेल अख्तर ने किया रोजा इफ्तारी का आयोजन

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। वार्ड 40 के कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुहेल अख्तर कुरैशी ने रोजा इफ्तारी आयोजित कर भाईचारे का संदेश दिया। ज्वालापुर स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित रोजा इफ्तारी में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सोहेल अख्तर कुरेशी ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। धर्मनगरी में सभी एकसाथ भाईचारे से रहते हैं। यही यहां की खासियत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत और अशोक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। कुछ फिरकापरस्त ताकतें देश का माहौल खराब कर रही हैं। मकबूल कुरेशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज कांवड़ियों की सेवा करता है। उसी प्रकार ईद और रोजा इफ्तारी में हिन्दू समाज भी रोजेदारों को ईद की शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर मौलाना आरिफ, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, नाहिद कुरेशी, मुकर्रम अंसारी, मुशर्रफ अंसारी, किरणपाल वाल्मीकि, छम्मन पीरजी, पार्षद अहसान अंसारी, अरशद ख्वाजा, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पुनीत कुमार, उदयवीर सिंह चौहान, एड. फुरकान, इरफान कुरेशी, राव आफाक, इसरार सलमानी, निज़ाम पठान, डा.फारुक, नसीम कुरेशी, शादाब, शाहिद, एड. रियाजुल, आदिल कुरेशी, फैजल कुरेशी, मनव्वर, रहीस अब्बासी, फैजल खान, अजीम, चौधरी अनीस, उस्मान, शोहेब कुरेशी, दिलशाद, शादाब कुरेशी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button