लक्सर में ट्रक यूनियन पर शिव भक्तों के लिए आयोजित भंडारे में पहुंचे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में ट्रक यूनियन द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में शिव भक्तों के लिए भोजन, जलपान और रहने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में शिव भक्त यहां प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।
भंडारे में पहुंचे खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने भी ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों को इस पूर्णिय कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने भगवान से कामना करते हुए कहा कि शिव भक्तों की सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी हो।
वहीं लक्सर ट्रक यूनियन समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि यह भंडारा पिछले 33 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन के सभी सदस्य तन-मन-धन से सेवा कार्य में जुटते हैं और शिव भक्तों की सेवा को अपना सौभाग्य मानते हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं ने भी ट्रक यूनियन की व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना की।









