देहरादून

तीन हफ्ते में चार हत्याएं, राजधानी में बड़ा अपराध का ग्राफ, कानून व्यवस्था पर उड़े सवाल: चर्चा

राजधानी दहली: गोलीकांड और नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है एक के बाद एक हत्याओं से राजधानी दहल उठी, और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार देहरादून जिले में तीन हफ्ते में चार हत्याओं का आंकड़ा सामने आया है।

जानकारी के अनुसार देहरादून में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग सनसनीखेज घटनाओं से दहशत फैल गई। सिल्वर सिटी क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि चंद्रमणि श्मशान घाट के पास गंदे नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

गोलीकांड में मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, हमलावरों ने निशाना बनाया, ओर गोली लगने के बाद उसका शव इमारत की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस हरकत में आ गई। गढ़वाल रेंज के आईजी और एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

उधर, नाले में शव मिलने की खबर से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

वहीं एक दिन पूर्व जहां देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को 24 घंटे के अंदर गोली कांड का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने कलयुगी मां सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, तो वहीं आज एक बार फिर पुलिस को अपराधियों द्वारा बड़ी चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button