हरिद्वार

गणपति पूजा मंगल हितकारी: सुनील सेठी

निर्मल गणपति महासंघ ने हर्षोल्लास विधि विधान से शुरू किया 15 वा गणपति स्थापना दिवस

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। निर्मल गणपति संघ द्वारा आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि निर्मल अखाड़ा स्वामी निर्भय सिंह महाराज, वरिष्ट भाजपा नेता सुभाष जैसल महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी एवं महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया ने पूजा अर्चना कर सभी देश वासियों हरिद्वार वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रदान की। आयोजक मंडल संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, अध्यक्ष जोनी अरोड़ा, सुनील मनोचा,नीरज जैन एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत कर हर वर्ष की तरह विधि विधान पूजा अर्चना कर अपने 15 वे गणपति स्थापना कार्यक्रम की शुरुवात गणेश चतुर्थी के शुभ मूहर्त पर की। आयोजक मंडल ने बताया कि रोजाना शाम को पूजा अर्चना से पूर्व गणेश जी की विभिन्न स्तुतियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भक्तो को दिखाए जाएंगे। आयोजक मंडल एवं उपस्थित भक्तगणों में मुख्य रूप से अरविन्द अग्रवाल, सोहन सिंह, हरीश खत्री, आर्यन मनोचा, रचित मनोचा, शिवम वर्मा, प्रिंस उपाध्याय, कमल जैन, कन्हैया वर्मा, जय सिंह, वेदांत नकुल, चिराग मनोचा, कार्तिक सैनी, अनमोल सैनी, हर्षित शर्मा, नोनू, हिमांशु, सचदेवा, मातृशक्ति, तान्या भूमि महक पूजा काजल सोमवती उर्मिला जैन, रेनू शर्मा, बुलबुल शर्मा, उषा चड्ढा, तिशा गुलाटी, आदि मातृशक्ति ने भगवान का पूजन किया वैदिक विद्वान ब्राह्मण राजीव शर्मा ने पूजन करवाया।

Related Articles

Back to top button