हरिद्वार

गणपति सेवा संघ द्वारा ऋषिकुल मैदान में बाल उत्थान संस्कृति कार्यक्रम के साथ ही की गई भव्य सांध्य आरती

राजेश कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार में गणपति सेवा संघ द्वारा एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणपति सेवा संघ द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकुल मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संघ द्वारा अयोजित बाल उत्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम व सांध्य महा आरती की गई। संघ द्वारा बताया गया कि यह दस दिवसीय उत्सव श्री गणेश भगवान के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। जिसमें समस्त सदस्य बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ इस भव्य कार्यक्रम में अपना पूर्ण रूप से सहयोग करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त गणमान्य लोगों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। सांध्य महाआरती पूर्व प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सुमन अग्रवाल, शालिनी, नलिनी दीक्षित, रचना, अंजू मिश्रा, पूर्व मेयर पति अशोक शर्मा द्वारा की गई। वहीं इस अवसर पर अशोक शर्मा ने बताया कि इस तरह से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे प्रतिभाशाली बच्चों को मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति करने का अवसर मिलता है व धर्म के प्रति आस्था एवं श्रद्धा भी बढ़ती है। इस अवसर पर उपस्थित समस्त गणमान्य लोगों ने धूमधाम से महा आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर योगेश जमानिया, योगेश भाटिया, अमन सैनी, राजन प्रिया, विक्की अघोरी, जतिन, विशाल, नेहा, अशोक पाराशर, पंकज अरोरा, विजय भण्डारी, दीपक ओबेरॉय, मनोज शुक्ला, रामदास जैन, सुरेश, अमित, संजना, सपना, निशांत, विजय भंडारी मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button