देहरादून

उत्तराखंड में गैस एजेंसियों पर नहीं हो रहा जिला प्रशासन अधिकारियों के आदेशों का पालन

होम डिलीवरी गैस के आदेश के बावजूद गैस सिलेंडर के लिए लग रही लंबी कतारें: चर्चा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की समस्या को हल करने हेतु समस्त जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को किसी तरह से लंबी लाइन में न लगना पड़े। लेकिन कहीं न कहीं जिला प्रशासन अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं होता दिखाई दे रहा वहीं सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या गैस एजेंसी संचालक उच्च अधिकारियों से भी ऊपर हो गए हैं। एक तरफ जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा होम डिलीवरी गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को एक गैस सिलेंडर लेने के लिए भी घंटों लंबी लाइन में लग फजीहत झेलनी पड़ रही है। जबकि जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। जिससे किसी भी तरह से कालाबाजारी या निर्देशों का उल्लंघन नहीं हो पाए उसके बावजूद घरेलू गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की सुबह से ही लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। वहीं जनपद हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर में जिलाधिकारी द्वारा गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह कोई असुविधा नहीं हो। लेकिन गैस एजेंसियों पर कुछ ओर ही देखने को मिल रहा है। वहीं कई जगह उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किए जाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। जिससे गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं में गैस एजेंसियों के संचालकों के प्रति आक्रोश देखा जा सकता है। जिले के उच्च अधिकारियों को ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कराए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए जाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button