हरिद्वार

भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा, हरिद्वार द्वारा समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा हरिद्वार द्वारा शुक्रवार को पाइन क्रेस्ट एकेडमी, ज्वालापुर में समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में डॉ. बृज प्रकाश गुप्ता, ललित चंद्र पांडेय एवं श्रीमती रश्मि चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुधा तिवारी ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश्वरी बहुगुणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम एवं संस्कार संयोजक श्रीमती नितिन मिश्रा रहीं।

प्रतियोगिता में कृपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की टीम अब प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव एवं भारतीय संस्कारों का संदेश दिया। जज की भूमिका में श्रीमती मीणा द्विवेदी और श्रीमती भावना प्रसाद रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती कमला जोशी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना तथा सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पीने क्रेस्ट स्कूल का स्टाफ एवं शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button