हरिद्वार

हरिद्वार जिला अनुसूचित जाति उपयोजना अनुश्रवण समिति ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार जिला अनुसूचित जाति उपयोजना अनुश्रवण समिति के नवनियुक्त सदस्यों ने आज रोशनाबाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट करते हुए पुष्प गुच्छ देते हुए भव्य स्वागत किया। वहीं समिति के नवनियुक्त सदस्यों द्वारा अनुसूचित जाति की समस्याओं को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह दृढ़ प्रतिज्ञ है। अनुसूचित जाति का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य सुनील कलानिया, नरेश कुमार, शुभम, बिट्टू, तेगवाल, मोतीराम भूषण, ब्रह्मनंद, विनोद कुमार, आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button