हरिद्वार यातायात पुलिस पहुंची आईसीआईसी प्रूडेंशियल बैंक, दी यातायात नियमों की जानकारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम शुक्रवार को रानीपुर मोड़ स्थित आईसीआईसी प्रूडेंशियल बैंक में पहुंच कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि रानीपुर मोड़ स्थित आईसीआईसी प्रूडेंशियल बैंक के आमंत्रण पर शुक्रवार को यातायात निरीक्षक हितेश कुमार द्वारा अपर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को यातायात नियमों के प्रति जागरूक हेतु व सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा महत्व को उक्त बैंक के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समझने एवं बताने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं निर्देशों का पालन करते हुए यातायात अपर निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह द्वारा गोष्ठी में मौजूद बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। जिसमें चिन्ह गुड सेमीरिटन गोल्डन आवर ट्रैफिक, आई ऐप, आदि ऐप सहित अनेक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स पर कब रुकना है कब चलना है, जेबरा क्रॉसिंग आदि के बारे में भी बताया गया। गोष्ठी में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी यातायात पुलिस टीम द्वारा समुचित उत्तर देते हुए जानकारी दी गई। वहीं हरिद्वार यातायात पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने बताया कि उनका प्रयास है कि वह आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। वहीं यातायात पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। जिससे यह अनमोल जीवन सुरक्षित रह सकता है। वहीं हरिद्वार पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने बताया कि आज बैंक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यातायात पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर रोहित गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।